सिटी स्पोर्ट्स-
विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने दिए इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने किया। इसके बाद छात्र खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट और रस्साकशी जैसी स्पर्धाओं में दिनभर अपना दमखम दिखाया।
देर शाम को हुए समापन समारोह में प्रधानाचार्य ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में वरिष्ठ वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जमा दो कक्षा के विक्रम, प्रणव और विवेक, कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा के आदित्य, कर्ण व अंकित ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। कृपाल ने पहला, आदित्य ने दूसरा और जसप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशु और मयंक ने पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जमा दो कक्षा के प्रणव, विक्रम व शिवम, कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा के अंकित, सागर व कुश ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इसके अलावा वरिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जमा दो कक्षा के कृपाल, आदित्य और कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशु, मयंक व हर्ष ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
लंबी कूद में जमा एक कक्षा के ओजस ने पहला, जमा दो कक्षा के आदित्य ने दूसरा और इसी कक्षा के प्रणव ने तीसरा स्थान अर्जित किया। कनिष्ठ वर्ग में अंकित, आदित्य व अंकित ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। वरिष्ठ वर्ग के शॉटपुट में अदित्य, कृपाल व अमित, कनिष्ठ वर्ग में अक्षित, आदित्य व रोहित ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
इसके अलावा मटका फोड़ स्पर्धा में आदित्य, चम्मच दौड़ में कवित, सौरव व मयंक,बोरी दौड़ में आदित्य व सौरव, रस्साकशी में लाजपत सदन ने पहला व सुभाष सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल स्टाफ व एसएमसी की रस्साकशी में स्कूल स्टाफ ने पहला स्थान अर्जित किया।
संवाद
नाहन के चौगान मैदान में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में दमखम दिखाते शमशेर स्कूल नाहन में छात्र खिलाड
नाहन के चौगान मैदान में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में दमखम दिखाते शमशेर स्कूल नाहन में छात्र खिलाड