ओपन टेबल टेनिस महिला वर्ग में जश्नवी और पुरुषों में समीर विजेता
टीटी की अंडर-14 के सिंगल में नव्या तथा अरव गुप्ता विजेता रहे
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पांवटा साहिब में खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान ओपन टेबल टेनिस व अंडर-14 वर्ग प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले मंगलवार को द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में आयोजित हुए।
साई से सेवानिवृत्त टीटी कोच कमलेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को टेबल टेनिस फाइनल मुकाबले हुए जिसमें बालिका वर्ग अंडर-14 में नव्या विजेता व काव्य उप विजेता रही है। बालक वर्ग में अरव गुप्ता विजेता व माधुरेश खुराना उपविजेता रहे है। इस वर्ग में विजेता को 2100 व ट्राॅफी और उप विजेता को 2100 इनाम राशि व रनर ट्राॅफी प्रदान की गई। वहीं, पुरुष वर्ग ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में समीर जैन विजेता व दक्ष ठाकुर उपविजेता रहे। महिला वर्ग ओपन प्रतियोगिता में जश्नवी विजेता व अलीना उपविजेता रही। विजेता को 3100 और विजेता ट्राॅफी तथा उप विजेता को 2000 और रनर ट्राॅफी प्रदान की गई।
बाक्स...
बैडमिंटन युगल वर्ग में विक्रांत-रक्षित और एकल में हर्षित विजेता
- यमुना शरद महोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि बैडमिंटन युगल वर्ग में विक्रांत व रक्षित विजेता तथा हर्षित व कुशल उप विजेता रहे। वहीं एकल वर्ग में हर्षित नौटियाल विजेता और रक्षित उपविजेता रहे हैं।
संवाद