फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैडमिंटन में राजगढ़ और नारग ब्लॉक ने जीते शुरुआती मुकाबले

विज्ञापन
शिवपुर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते छात्र खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


16 ब्लॉकों के करीब 700 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में शुक्रवार को अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 16 ब्लॉकों से करीब 700 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी नसीमा बेगम ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान, हरीश शर्मा सहित स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बैडमिंटन के पहले मुकाबले में राजगढ़ ने नाहन को, दूसरे में नारग ने सुरला को, तीसरे में कफोटा ने रोहनाट को तथा चौथे में सराहां ने बकरास ब्लॉक को हराया। वॉलीबॉल में राजगढ़ ने संगडाह और शिलाई ने माजरा ब्लॉक को शिकस्त दी। कबड्डी में पांवटा ने सराहां ब्लॉक को हराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद, नवादा पंचायत प्रधान वंदना सैनी, जीवन जोशी, हरीश शर्मा, नसीम अहमद सहित स्कूल स्टाफ और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें