परमजीत सिंह बंगा बने खालसा स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान
1990 में गठित क्लब खेलों और सामाजिक क्षेत्र में सेवाएं दे रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के सबसे पुराने स्पोर्ट्स क्लब में से एक खालसा स्पोर्ट्स क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें परमजीत सिंह बंगा को प्रधान व चरणजीत सिंह जेलदार को सचिव चुना गया है।
बता दें कि खालसा स्पोर्ट्स क्लब का गठन 1990 में हुआ है। इसके बाद से लगातार खेल और सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देता रहा है। इसी क्लब का साधारण अधिवेशन हुआ जिसमें इस क्लब के पूरे क्षेत्र में विस्तार करने के लिए कार्यकारिणी का गठन व विस्तार किया गया। नई कार्यकारिणी में में अवनीत सिंह लांबा व परविंद्र सिंह बिट्टू को संरक्षक, परमजीत सिंह बंगा को प्रधान, रविंद्र सिंह वरिष्ठ उप-प्रधान, गुरजीत सिंह नंबरदार, जसविंद्र सिंह बिलिंग व सतविंद्र सिंह नंबरदार को उपप्रधान, चरणजीत सिंह जेलदार को सचिव, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह मनी, निखिल चौधरी, विनय गोयल व रजनीकांत शर्मा को संयुक्त सचिव, गुरनाम सिंह बंगा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
वहीं, परविंद्र सिंह सैनी सह कोषाध्यक्ष, दीदार सिंह, प्रवीण सैनी व कश्मीर सिंह को सलाहकार, कुलविंद्र सिंह कुल्स को मीडिया प्रभारी, जसप्रीत सिंह सह-मीडिया प्रभारी, अनिंद्र सिंह नोटी, सतपाल डारिया व प्रभाविंद्र सिंह बंगा को कानूनी सलाहकार चुना गया है। जबकि अमरीक सिंह, गुरलीन कौर, जुगराज सिंह, सरबजीत सिंह, जसलीन कौर, दमनदीप सिंह, तरनजोत कौर व सुखविंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया है।
संवाद