लोकमित्र केंद्र से जमाबंदी निकालने का सेवा शुल्क बढ़ा
विज्ञापन
एक पेज के लिए अब 11 रुपये की जगह देने होंगे 21 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में लोकमित्र केंद्र से ऑनलाइन जमाबंदी निकालने के लिए लोगों अब ज्यादा राशि चुकानी होगी। अब तक ग्रामीणों को ऑनलाइन जमाबंदी के लिए 11 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। इस राशि को बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है। इसमें एक रुपये का नकल शुल्क भी शामिल है। ऐसे में लोगों को अब नकल शुल्क के साथ 11 रुपये की जगह 21 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीण चंदन सिंह, भगत राम, वीरेंद्र व जगत राम ने बताया कि सोमवार को लोकमित्र केंद्र से जब जमाबंदी निकालने गए तो उन्हें दो गुना राशि देनी पड़ी। इससे उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है। लोकमित्र केंद्र संचालक कौशल्या, गोविंद, संजय व हर्ष ठाकुर ने बताया कि सरकार ने जमाबंदी का शुल्क अब दोगुना कर दिया है, लोकमित्र केंद्र पर वही शुल्क लिया जा रहा है, जो सरकार की ओर से पेज पर अंकित किया गया है।