फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पटवारी और कानूनगो का जिला कैडर यथावत रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापन
पटवार और कानूनगो वृत्त में इंटरनेट न होने से झेलनी पड़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर ने सरकार से पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर यथावत रखने की मांग की है। संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला महासचिव रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

जिला महासचिव रजनीश शर्मा, नाहन इकाई के प्रधान छज्जू राम, महसचिव अनिल, संजीव, जाहिद, प्रिया, दिनेश, विकास, प्रेमपाल ने उद्योग मंत्री को बताया कि उनको समाचार पत्रों से पता चला है कि प्रदेश सरकार, पटवारी एवं कानूनगो का राज्य कैडर करने का निर्णय ले सकती है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि उनका जिला कैडर यथावत रखा जाए। उन्होंने दूसरी दिक्कतों से भी मंत्री को अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार ने आरएमएस पोर्टल पर सभी प्रकार की फीस को ऑनलाइन कर दिया है, लेकिन किसी भी प्रकार की इंटरनेट सुविधा पटवार एवं कानूनगो वृत्त में नहीं है। जिला में 15 पद कानूनगो के रिक्त हैं। यदि सरकार एक वर्ष की छूट पदोन्नति नियम में दे देती है तो इन पदों को भरा जा सकता है। इससे आमजन मानस के राजस्व संबंधी कार्य करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें