फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने याद किए बाबा कांशीराम

विज्ञापन
रेणुका में कांशीराम की जयंती मनाते भीम आर्मी के लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



रेणुका में बहुजन समाज के लिए किए गए कार्यों पर डाला प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू(सिरमौर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सिरमौर ने रेणुका जी विधानसभा में बाबा कांशीराम की जयंती और आजाद समाज पार्टी कांशीराम का स्थापना दिवस मनाया। इसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन लोकसभा शिमला के प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा ने शिरकत की।

सुरेेंद्र सिंह धर्मा ने कांशीराम को याद करते हुए बहुजन समाज को जगाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांशीराम की बदौलत ही आज बहुजन समाज जागृत है और उनके इस कार्य को आगे बढ़ते हुए आजाद समाज पार्टी समाज में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायतीराज चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक दावेदारी करेगी। इस अवसर पर भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सभी समाज को साथ लेकर समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनीराम, महासचिव बलिंद्र कुमार, रेणुका मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह और सचिव जयपाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें