फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कालाअंब पुलिस बाइक चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी। मामले की गहन तफ्तीश के दौरान जब दो शातिरों को गिरफ्तार किया तो बाइक चोरी के दूसरे मामलों का भी पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपियों से चार मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्लोबल डिवाइसेज कालाअंब में काम करने वाले एक कामगार ने 12 अक्तूबर को पुलिस थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया गया कि बाइक को फैक्टरी के बाहर से चोरी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सीसी फुटेज की मदद ली लेकिन आरोपियों के चेहरे सामने नहीं आए। लिहाजा, पुलिस ने गोपनीय तरीके से फुटेज को लोगों को दिखाना शुरू किया।
आखिरकार हरियाणा के बिलासपुर के रहने वाले दो युवकों का हुलिया सीसी फुटेज से मैच हो गया। 14 अक्तूबर को दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और निशानदेही पर पुलिस ने बाइक रिकवर की। इस दौरान आरोपियों ने एक और चोरी की घटना भी कबूली और खुलासा किया कि ओगली में ढाबे के बाहर भी उन्होंने बाइक चोरी की थी। इस मामले की शिकायत भी 12 अक्तूबर को पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ सोनू और अक्षित के तौर पर की गई है। इसके साथ-साथ आरोपियों से बिना नंबर की टीवीएस और सप्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है, जिन्हें हरियाणा क्षेत्र से चोरी करना कबूला गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि कालाअंब में हुई चोरी के दो मामलों में मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से हरियाणा से चोरी की गई दो बगैर नंबर की मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। आरोपियों को 18 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें