फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कफोटा कॉलेज को टियर 3 कॉलेजों में हासिल हुआ प्रथम रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कफोटा कॉलेज को टियर 3 कॉलेजों में हासिल हुआ प्रथम रैंक
विज्ञापन

इसके अलावा 141 कॉलेजों की समग्र रैंकिंग में पाया 28वां रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कफोटा को हिमाचल प्रदेश में टियर 3 कॉलेजों में प्रथम रैंक प्राप्त होने से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। राज्य सरकार की ओर से यह आंतरिक रैंकिंग हिमाचल प्रदेश के 141 महाविद्यालयों में से प्रत्येक द्वारा सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट प्रस्तुत करने और सत्यापन के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से गठित टीमों के निरीक्षण दौरों के बाद नैक की तर्ज पर घोषित की गई है।
टियर 3 कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय कफोटा को हिमाचल प्रदेश के 141 कॉलेजों की समग्र रैंकिंग में, सराहनीय 28वां रैंक भी प्राप्त हुआ है। सिरमौर जिले के सभी 14 कॉलेजों में सरकारी कॉलेज कफोटा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कफोटा कॉलेज ने 1100 अधिकतम अंकों में से 851 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यहां कॉलेज में विद्यार्थियों की वर्तमान संख्या मात्र 180 है और महाविद्यालय एक ग्रामीण परिवेश में सिरमौर के पिछड़े इलाके में स्थित है, इसलिए संपूर्ण प्रदेश में 28वां रैंक और टियर 3 कॉलेजों में प्रथम रैंक प्राप्त करना संपूर्ण जिले के लिए एक गौरव का विषय है और यह उपलब्धि और भी खास बनती है।
प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, संपूर्ण शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें