लाधी योद्धा ने यमुना वैली और नाहन किंग्स ने शिलाई लायंस को हराया
राजगढ़ टाईगर्स, मां भंगायनी पेंथर टीमों ने शनिवार को जीते लीग मैच
रामलीला खेल पांवटा साहिब मैदान में चल रही सिरमौर कबड्डी लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रामलीला खेल मैदान पांवटा साहिब में सिरमौर कबड्डी लीग-2 में शनिवार को दूसरे दिन बेहतरीन मैच हुए। इस प्रतियोगिता में जिले की कुल आठ टीमें खिताब के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहीं हैं। शनिवार को हुए मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने और प्रो-कबड्डी के खिलाड़ी अनिल जस्टा, निहाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रकाश धामटा व अंकित को मैैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव और जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा व महासचिव वीर सिंह ठाकुर व ग्यार सिंह नेेगी ने बताया कि शनिवार को बेहतरीन मैच हुए। इसमें राजगढ़ टाईगर्स ने मां भंगायणी पैंथर्स टीम को 49-37 से हराया। लाधी योद्धा ने यमुना वैली पांवटा टीम को 59-46 से तथा मां भंगायनी पेंथर टीम ने गिरिपार वाॅरियर्स को नजदीकी मुकाबले में 43-39 से हराया। नाहन किंग्स टीम ने शिलाई लायंस को 49-31 से हराया।
मध्यांतर तक नाहन टीम 19-13 से आगे थी। वहीं, मां भंगायनी पैंथर्स टीम ने रेणुकाजी टाईटंस को 56-30 से हराया है। एक तथा बी पूल की टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में स्थान पक्का करेगी। एक अन्य लीग मैच में नाहन किंग्स ने यमुना वैली पांवटा टीम को 58-33 से हराया है। विजेता रहने वाली कबड्डी की टीम को दो लाख व ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को एक लाख की इनाम राशि और रनर ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। रविवार, 8 फरवरी को सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान होंगे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत कंवर, शिलाई बीडीसी उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, समाजसेवी नाथू राम चौहान, कुलदीप राणा, वीर सिंह ठाकुर, अतर सिंगटा, ग्यार सिंह नेगी, ज्वाहर देसाई, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, कंवर ठाकुर, नाथू राम शर्मा, अमित धीमान, पूरन ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रोहित ठाकुर, काजल, बलबीर जस्टा, अनुज कंवर, भरत राणा व राजेश चौहान मौजूद रहे।
संवाद
पांवटा साहिब में नाहन किंग व शिलाई लायंस के बीच कबड्डी मैच में दमखम के खाते खिलाड़ी। संवाद
पांवटा साहिब में नाहन किंग व शिलाई लायंस के बीच कबड्डी मैच में दमखम के खाते खिलाड़ी। संवाद