फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जंगलों में आग लगाने वालों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर, वीडियो बनाने वाले को मिलेगा नकद इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


-लगातार जंगलों में आग की घटनाएं आ रही सामने, विभाग ने लिया निर्णय
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। इस साल समय से पहले शुरू हुई भयंकर गर्मी ने जहां आम जनमानस को परेशान कर दिया है, वहीं वनों को आग से बचाने के लिए वन महकमा पूरी तरह से ‘हाई अलर्ट मोड’ पर आ गया है। विभाग ने करीब डेढ़ महीने पहले ही फायर सीजन शुरू होने की सूचना जारी कर दी थी, लेकिन बीते दिनों माजरा वन रेंज क्षेत्र में लगातार छह बार आग लगने की घटनाओं ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बार-बार लग रही इस आग के कारणों का पता लगाने और शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है।
वन विभाग अब जंगलों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। वन मंडल के संवेदनशील और संदिग्ध क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में माजरा रेंज के बहराल, जोड़ो, नया गांव और धौलाकुआं के उन संवेदनशील पगडंडी रास्तों को चिन्हित किया गया है, जहां से लोग जंगलों में प्रवेश करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण विभाग इन इलाकों को बेहद संवेदनशील मान रहा है। कैमरों के दायरे में आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
आग लगाने वाले का वीडियो बनाओ और पाओ नकद इनाम
जंगलों को महफूज रखने के लिए वन विभाग ने जनता से भी सहयोग मांगा है। विभाग ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए किसी शातिर का वीडियो बनाकर पुख्ता प्रमाण देगा, उसे विभाग की ओर से नकद इनाम दिया जाएगा। वीडियो देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। वन महकमे ने अपने सभी फील्ड कर्मचारियों को भी 24 घंटे मुस्तैद और चौकस रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग का मानना है कि आग की घटनाओं को नशेड़ी अंजाम देते हैं। यह जंगल के दूरदराज क्षेत्रों में जाकर चोरी छिपे आग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों जितनी भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं वह दो से तीन किलोमीटर अंदर जा कर हुई हैं। सीसीटीवी विशेष रास्तों पर गुप्त स्थानों पर स्थापित किए जाने से विभाग नजर रखेगा।
विज्ञापन


-पांवटा साहिब की सभी चार रेंजों के अधिकारी और वन रक्षकों से संवेदनशील क्षेत्रों की रिपोर्ट मांगी गई है। सीसीटीवी लगाने की योजना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाने की हम सभी की जिम्मेवारी है। ऐसे में यदि कोई जंगल में आग लगाता है तो उसकी जानकारी विभाग को दें।
-वेद प्रकाश शर्मा, वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें