फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए मनरेगा में बनेंगे जोहड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ में अब मेरा जोहड़ मेरी खेती कार्यक्रम को मनरेगा में जगह दी गई है। कार्यक्रम के तहत किसान मनरेगा योजना में व्यक्तिगत जोहड़ का निर्माण कर पाएंगे। खंड विकास अधिकारी अरविंद सिंह गुलेरिया ने बताया कि राजगढ़ विकास खंड की सभी 33 पंचायतों के लोग अब मनरेगा के तहत व्यक्तिगत जोहड़ों का निर्माण कर सकेंगे। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एक कार्य योजना तैयार की गई है। इसका नाम मेरा जोहड़ मेरी खेती रखा गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अरंविद सिंह गुलेरिया ने बताया कि कार्य योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून सीजन में वर्षा जल संग्रहण करना और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाना है। इसके साथ-साथ इन जोहड़ों के निर्माण से जहां एक और ग्रामीण लोगों को उनके घरद्वार पर रोजगार मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ इन जोहड़ों के बन जाने से किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इसके लिए लोग पंचायत प्रधानों, सचिवों और खंड विकास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें