फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रवीन रमौल बने सिरमौर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
ग्रेजूएट जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन जिला सिरमौर की नवगठित इकाई: संवाद
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और पदोन्नति से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

जिला सिरमौर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक में मांगों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक आयोजित कर विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विचार मंथन किया। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। प्रवीन रमौल को जिला सिरमौर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष और मुकेश ठाकुर को महासचिव चुन लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के महासचिव इं. अनिल चौहान की ओर से की गई। बैठक में बोर्ड में चल रही युक्तिकरण प्रक्रिया पर चर्चा की गई और इसके प्रभावों का भी विश्लेषण किया गया। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के संबंध में चर्चा की गई और इसके लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही पदोन्नति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और इसके समाधान के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जिला सिरमौर की नई कार्यकारिणी का बैठक में गठन कर दिया गया है। इसमें प्रवीन रमौल को अध्यक्ष, मुकेश ठाकुर महासचिव, चंचल सिंह मौर्य आयोजन सचिव, प्रीति वर्मा को वित्त सचिव, दिनेश चौहान को प्रकाशन सचिव और अमन यादव को मीडिया समन्वयक चुना गया है। सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित टीम और एसोसिएशन को बधाई दी। नवगठित टीम ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।
संवाद
...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें