बार एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें बार संघ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें जवाहर लाल चौधरी को महासचिव व सुशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बार संघ पांवटा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा शर्मा ने शांतिपूर्वक चुनाव के लिए सभी अधिवक्ता सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बार और बैंच के बीच बेहतर तालमेल रखा जाएगा। बार कक्ष को स्वच्छ व बेहतर किया जाएगा।
बता दें कि बार संघ पांवटा के चुनाव में राजेंद्र शर्मा ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज की थी। सोमवार को बार इकाई पांवटा का विस्तार किया गया जिसमें ज्ञान चंद चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आमना शाह, रोहित शर्मा और करण ठाकुर को उपाध्यक्ष, जवाहर सिंह चौधरी को महासचिव, दिनेश चौधरी को सह सचिव, सुशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार को प्रेस सचिव, अनुराधा को लाइब्रेरियन और विशाल गुप्ता को बार एसोसिएशन पांवटा ई-लाइब्रेरियन मनोनीत किया गया।