फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जापानी टीम ने किया दौरा, मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं की बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन में व्यवस्थाओं का जायजा लेते जपानी कंपनी की टीम के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर मिलेंगे नए उपकरण, मरीजों को होगा लाभ
विज्ञापन

एनएचएम और जापान के करार के तहत हुआ निरीक्षण
ओटी, आईसीयू, ब्लड बैंक समेत सभी प्रमुख विभागों का जायजा
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार होगी विस्तृत रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में आधुनिक मशीनरी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। वीरवार को जापान की इंटरनेशनल टेक्नो सेंटर कंपनी की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में स्थापित मशीनरी, वार्डों की स्थिति, उपचार व्यवस्था और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया। टीम में कोटा युशीफूजी, मासायुकी गोगामी और कोजी ओकाई सहित विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉ. रेशम, डॉ. वैद्य और डॉ. अमोद सिंह समेत विभिन्न विभागों के एचओडी मौजूद रहे और उन्होंने टीम को व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम ने अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्सरे कक्षों के अलावा ब्लड बैंक, एनेस्थीसिया ओटी (नंबर एक से चार), पैथोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, सीसीयू, आईसीयू, इमरजेंसी ओटी, बाल वार्ड, लेबर रूम, डेंटल और गायनी ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जीव रसायन, फिजियोलॉजी ओपीडी कॉम्प्लेक्स, एमसीएच सेंटर, एनाटॉमी, फोरेंसिक, फार्मा और कम्यूनिटी मेडिसिन विभागों की भी स्थिति का आकलन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और जापान के बीच करार हुआ है। इसके तहत जापानी टीम अस्पतालों का दौरा कर उनकी वास्तविक जरूरतों का आकलन कर रही है। निरीक्षण के आधार पर तैयार रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इसके बाद आवश्यकतानुसार अस्पतालों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही अस्पताल को नई मशीनरी और उपकरण मिलेंगे। इससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें