कुब्जा देवी को अध्यक्ष और बंसती को चुना सचिव
जनवादी महिला समिति ने किया ददाहू कमेटी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की स्थानीय कमेटी का ददाहू में सम्मेलन हुआ। इसमें नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में कुब्जा देवी को अध्यक्ष, बसंती को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सुनीता शर्मा को कोषाध्यक्ष, रेखा व रक्षा को उपाध्यक्ष, इसके अलावा मधुर चौधरी, रेणु, हेमा, पूनम, रोमा, मीरा, कमला, अमिता, शोभा वालिया, हेमा, शीशा, कृष्णा को भी कमेटी में जगह दी गई। सम्मेलन में बढ़ती महिला हिंसा, महंगाई, अवैध नशे और बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। महिलाओं ने सरकार से किराया बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने की मांग उठाई। समिति ने ददाहू अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द मुहैया करवाने की भी मांग की।
इस मौके पर पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष अमिता चौहान समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
-संवाद