फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसडीएम कफोटा और पंचायत प्रधान ने जामना स्कूल को गोद लिया

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम कफोटा और पंचायत प्रधान ने जामना स्कूल को गोद लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन(सिरमौर)। उपमंडल अधिकारी (ना.) कफोटा राजेश वर्मा और ग्राम पंचायत कांडों च्योग के प्रधान श्याम दत्त ने स्कूल अडॉप्शन योजना के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना को गोद लिया है। इस योजना के तहत अधिकारी को महीने में एक बार स्कूल आना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन


इस दौरान वे छात्रों के साथ परस्पर संवाद करेंगे। इसके अतिरिक्त पाठशाला में नशा उन्मूलन, परीक्षा उपयोगी चर्चा, करिअर काउंसलिंग, नारी सशक्तिकरण, कानूनी और प्रशासनिक जानकारी भी साझा करेंगे। योजना का मकसद पाठशाला में शैक्षणिक वातावरण व मार्गदर्शन के साथ मूल्यांकन भी करना होता है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश चौहान ने बताया कि इस योजना से विद्यालय एवं छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें