फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शातिरों के निशाने पर जलशक्ति विभाग की पेयजल-सिंचाई योजनाएं

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग कार्यालय पांवटा साहिब। संवाद
विज्ञापन
(खास खबर)
विज्ञापन


-तीन वर्षों में चोरी की वारदातों में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का विभाग को हुआ नुकसान
-राजबन, पुरुवाला और शिवा शमयाला योजनाओं में हो चुकी बड़ी चोरी की वारदातें
-चौकीदार नहीं रहने से चोर गिरोह के लिए योजनाएं बन रही साफ्ट टारगेट

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग के पांवटा साहिब मंडल की सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं शातिर चोर गिरोह के निशाने पर हैं। विभाग की पांवटा साहिब और आसपास क्षेत्र की योजनाओं में पिछले तीन वर्षों के भीतर दर्जनों चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें दो करोड़ रुपये से अधिक का सामान चोरी हो चुका है। खासकर ऐसी योजनाएं जहां पर चौकीदार तैनात नहीं रहते हैं, वहां पर रात्रि के समय भारी भरकम मोटरों, पुर्जों व केबल चोरी की वारदात को अंजाम देने में शातिरों को आसानी रहती है।


बता दें कि जलशक्ति विभाग की शिवा शमयाला, नोली व पुरुवाला की नोवी योजनाओं में लाखों की चोरी हो चुकी है। योजना से 75-75 एचबी की भारी भरकम मोटरों को शातिर वाहन में भरकर ले गए। 27 सितंबर 2022 को राजबन क्षेत्र की गिरि बस्ती क्षेत्र और कांशपुर उठाऊ सिंचाई योजना से करीब पांच लाख की केबल चोरी होने की वारदात की जलशक्ति विभाग ने राजबन चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। पिछले तीन वर्षों में पांवटा मंडल के तहत आने वाली दो दर्जन से अधिक योजनाओं में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हैरानी तो इस बात की है कि इन योजनाओं में लाखों की मशीनरी लगी है, लेकिन पद रिक्त होने से रात्रि चौकीदार इनमें तैनात ही नहीं है। इससे गिरोह के लिए साफ्ट टारगेट बनती जा रही है।
इस समय जलशक्ति विभाग पांवटा मंडल में कुल करीब 253 योजनाएं हैं। इनमें से 175 पेयजल योजनाएं, 73 उठाऊ सिंचाई योजनाएं और पांच बड़े सिंचाई नहर योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तय मापदंडों व नियमानुसार करीब 550 कर्मचारियों की नियुक्ति जरूरी है, लेकिन विभाग के पास केवल 213 कर्मचारियों के पद भरे हुए हैं। पंप आपरेटर, बेलदार व चौकीदार के करीब 337 कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। इनमें से 100 के करीब पद पंप ऑपरेटर व सहायक के ही खाली हैं। मजबूरन कई योजनाओं में बेलदार से पंप आपरेटर का कार्य करवाना पड़ रहा है।

बाक्स...
बढ़ती चोरी की वारदातें गंभीर समस्या : एसएस पुंडीर
- जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशाषी अभियंता एसएस पुंडीर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाना पुरुवाला-राजबन चौकी, माजरा थाने में की गई है। वहीं, रिक्त पदों के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

-



इनसेट-

एसडीओ और जेई के करीब 13 पद रिक्त
- जलशक्ति विभाग के पांवटा साहिब मंडल के तहत कुल 4 सहायक अभियंता के पद हैं। इसमें से पातलियों व माजरा में सहायक अभियंता का पद रिक्त है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता के कुल 15 पदों में से मात्र चार पद भरे हुए है। करीब 11 पद रिक्त होने से भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें