पोषण पखवाड़ा के तहत आईसीडीसी परियोजना पांवटा साहिब ने जागरूकता शिविर का आयोजन। स्रोत: आयोजक
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आईसीडीसी परियोजना पांवटा साहिब का जागरूकता शिविर
-कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड समन्वयक कविता तोमर ने की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आईसीडीसी परियोजना पांवटा साहिब ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड समन्वयक कविता तोमर ने की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों को संतुलित आहार, कुपोषण की रोकथाम, स्वच्छता तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पोषण पखवाड़ा के महत्व को सभी को आपने दैनिक जीवन में पोषक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न वृत्त से आए पर्यवेक्षक इंद्रजीत कौर, परीक्षा देवी, कला शर्मा, सुशिला, राजबाला, रामदेयी व निर्मला चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
संवाद