फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशे के खिलाफ सामूहिक भागीदारी पर जोर

विज्ञापन
कालाअंब में अंतरराष्ट्रीय एंटी चिट्टा दिवस पर बैठक की अध्यक्षता करते एएसपी योगेश रोल्टा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय एंटी चिट्टा दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में नशा उन्मूलन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने की, जबकि तहसीलदार एवं कार्यकारी एसडीएम उपेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, नशा निवारण समिति के पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान नशे के बढ़ते प्रभाव और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने कहा कि उपमंडल नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब और देवनी को रेड पंचायत के रूप में चिन्हित किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केवल पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके लिए पंचायतों, युवाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, नशा निवारण समिति के सदस्यों और चिकित्सा अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों, इसकी रोकथाम में आने वाली चुनौतियों तथा सामाजिक और मानवीय पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग खंड धगेड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत, निजी मनोचिकित्सक डॉ. शाकिर, पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा, उपप्रधान अशोक भाटिया, सहायक उपनिरीक्षक करनेल सिंह और थाना प्रभारी बलवंत सिंह सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें