फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय भरली पर बंद होने का संकट

विज्ञापन
भरली कॉलेज भवन। संवाद
विज्ञापन
विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली में छात्रों की संख्या में कमी आना चिंता का विषय बन गया है। आलम यह है कि यहां छात्रों की संख्या 100 से कम है। कम संख्या होने पर महाविद्यालय पर बंद होने का संकट मंडरा रहा है। हालांकि अभी 30 अगस्त तक छात्रों के दाखिले का समय बचा है।

बता दें कि वर्तमान में भरली कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषय के प्रोफेसर के पद रिक्त चल रहे हैं। मुख्य विषयों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की रुचि प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में श्री पांवटा साहिब विकास मंच की ओर से ‘कॉलेज बचाओ अभियान’ शुरू कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता फैलाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लें और यह शिक्षण संस्थान बंद होने से बच सके।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान समेत सुरेंद्र, मनोज, प्रताप, सुनील, राजेश आदि का कहना है कि हमारा प्रयास रहा कि कॉलेज बंद न हो।
उधर, महाविद्यालय भरली आंजभोज की प्राचार्य डाॅ. ऋतु पंत ने कहा कि कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषय के प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अभी काॅलेज में विद्यार्थियों की संख्या 86 है जो उपयुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें