फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला स्तरीय स्पर्धा में आईटीआई नाहन ओवरऑल चैंपियन

Thu, 04 Apr 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैलेक्सी आईटीआई पांवटा के प्रखर राणा बने सर्वश्रेेष्ठ एथलीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में 16वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ जिसमें नाहन आईटीआई को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा माईन आईटीआई की टीम एथलीट चैंपियन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजगढ़ टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं तथा गैलेक्सी आईटीआई पांवटा के प्रखर राणा ने सर्वश्रेेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि उद्यमी संजय अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मातिन किया। मार्च पास में आईटीआई राजगढ़ प्रथम, आईटीआई सराहं द्वितीय और आईटीआई माईना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में आईटीआई बोगधर विजेता तथा एमडी आईटीआई उप विजेता, कबड्डी मेें राजकीय आईटीआई नाहन विजेता तथा एमडी आईटीआई उप विजेता और खो-खो में राजकीय आईटीआई माईना विजेता तथा राजकीय आईटीआई नाहन टीम उप विजेता रहीं। इसके अलावा एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में जितेंद्र प्रथम, पारस द्वितीय व विवेके तृतीय, 200 मीटर दौड़ में प्रखर राणा प्रथम, विवेक द्वितीय व शुभम तृतीय रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईटीआई पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य सुशील गर्ग, गैलेक्सी आईटीआर्ई पांवटा के निदेशक राजेंद्र सिंह नेगी, अजय बंसल, राजीव बत्रा, सुमन शर्मा, अशरफ अली, राजेंद्र शर्मा समेत स्थानीय और विभिन्न आईटीआई के अध्यापक मौजूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें