फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आईपीएच, आईटीआई, आईआरबीएन बटालियन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

नाहन में एसपी रमन कुमार मीणा ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। खेल खेलो, नशा छोड़ो मुहिम के तहत नाहन के चौगान मैदान में चौथी सिरमौर क्रिकेट कप स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर और योगी ठाकुर ने कहा कि तीन मार्च तक चलने वाली स्पर्धा में 80 टीमें भाग ले रही हैं। हर पुल में 10 टीमों को रखा है। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 71000 रुपये रहेगा। मैन ऑफ द सीरीज के लिए 42 इंच एलईडी समेत कई आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बिजली बोर्ड और छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं के बीच खेला गया। छठी आईआरबीएन बटालियन ने 15 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में आईटीआई नाहन ने सिरमौर प्रेस क्लब को दो विकेट से मात दी। तीसरे मैच में जल शक्ति विभाग की टीम ने साई को-ऑपरेटिव टीम को 11 रन और चौथे मैच में बीआरसी टीम ने उद्योग विभाग की टीम को 10 विकेट से मात दी।

पांचवां मैच छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं व एसपी कार्यालय टीम के बीच खेला गया। इसमें अनिल राणा ने घातक बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों में छह विकेट लेकर एसपी कार्यालय की टीम को छह ओवर में 41 रन पर समेट दिया। छठी आरबीएन बटालियन धौलाकुआं टीम ने यह मैच चार विकेट से जीता।
विज्ञापन


इस मौके पर डायनामिक युवा मंडल क्लब के सदस्य कपिल संकवान, प्रदीप सुपटा, सतीश राणा, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष गतलोगी, मनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें