आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह समेत पुलिस टीम ने पांवटा क्षेत्र में नाकाबंदी करती हुई: स्त्रोत: पुलि
पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर कसा शिकंजा
80 वाहनों के चालान, 8 वाहनों से 5 हजार जुर्माना वसूला
क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर बढ़ाई चौकसी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पांवटा साहिब शहर के साथ-साथ माजरा तथा पुरूवाला क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान डीएसपी अदिति सिंह भी मौके पर मौजूद रहीं। क्षेत्र में दिन और रात पुलिस नाके लगा कर बिना नंबर प्लेट और अलग-अलग नंबर प्लेट का प्रयोग करने वाली गाड़ियों की धरपकड़ कर रही है।
नाकाबंदी के दौरान 80 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए। इसमें से 8 वाहन चालकों का मौके पर निपटारा कर 5000 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई। इसके साथ साथ 6 मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट के मिलने पर पुलिस ने पांवटा थाना परिसर में पार्क कर दिया है। 71 चालानों को कोर्ट को भेज दिए गए हैं।
डीएसपी अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र में चोरियों की बढ़ती वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाकाबंदी अभियान शुरू किया है। पांवटा साहिब और आसपास क्षेत्रों में इस तरह की मुहिम जारी रहगी।