जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कल होंगे कैंपस साक्षात्कार
कालाअंब मे तारपीन उत्पाद बनाने वाले उद्योग में भरे जाएंगे 14 पद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 14 जनवरी को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तारपीन उत्पाद बनाने वाले एक उद्योग में 14 खाली पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उद्योग में छह पद क्वालिटी एश्योरेंस/क्वालिटी कंट्रोल, पांच पद केमिस्ट ऑपरेटर और तीन पद ब्वॉयलर अटेंडेंट के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो, विज्ञान स्नातक/स्नातकोत्तर रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 14 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित निर्धारित तिथि और समय पर नाहन रोजगार कार्यालय पहुंचकर अवसर का लाभ ले सकते हैं।
संवाद