स्वास्थ्य खंड धगेड़ा ने आयोजित किए आयुष्मान आरोग्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से सोमवार को लादू, शंभूवाला और कांशीवाला आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 129 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा लोगों को शुष्क मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर लादू में 33 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें दो लोगों में मधुमेह और दो में उच्च रक्तचाप के लक्षण पाए गए। शंभूवाला में उच्च रक्तचाप के 5, मधुमेह के 6, ईएनटी का 1, प्रसव पूर्व जांच के दो समेत 52 लोगों की जांच की गई।
उन्होंने बताया के कांशीवाला में 44 लोगों की जांच की गई। इनमें उच्च रक्तचाप के 15, मधुमेह के 9, ईएनटी के 3 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। टीबी के संभावित लक्षण के चलते 4 लोगों के बलगम के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। दो लोगों को मेडिकल इमरजेंसी के चलते रेफर किया गया है।
संवाद