फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में 30 लाख से बने विद्युत उपमंडल कार्यालय के भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भरे जाएंगे बिजली मित्रों के 90 पद : विनय कुमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। जिले में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बिजली मित्रों के 90 पदों को भरा जाएगा। इसकी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इन पदों को भरे जाने से ग्राम स्तर तक बिजली आपूर्ति की समस्या काफी हद दूर हो जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार ने वीरवार को ददाहू में 30 लाख से बने विद्युत उपमंडल कार्यालय के भवन का लोकार्पण करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का ददाहू में ही अपना भवन बनने से क्षेत्र से करीब 14,000 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब बिजली संबंधित कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस भवन का विस्तार करके इसमें सहायक अभियंता के आवास आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों को पेश आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विरेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता राजगढ़ राहुल राणा, एसएचओ रेणुका प्रियंका चौहान, सहायक अभियंता महेश शर्मा, संतोष कुमार, कोमल शर्मा, दलीप सिंह, मनीत भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर व श्यामा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें