फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ऑनलाइन खरीदारी की मार से गिरिपार के बाजार पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश शर्मा
विज्ञापन


रोनहाट (सिरमौर)। आधुनिकता की चकाचौंध और उंगलियों के एक क्लिक पर घर पहुंच रहे सामान ने गिरिपार क्षेत्र के पारंपरिक बाजारों की रौनक छीन ली है। कफोटा, शिलाई, रोनहाट, हरिपुरधार, नौहराधार और संगड़ाह जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में छाई डिजिटल मंदी ने स्थानीय दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं।

कभी ग्राहकों से गुलजार रहने वाले इन बाजारों में अब सन्नाटा पसरने लगा है। शिलाई के दुकानदार सुरेंद्र और अजय ठाकुर, रोनहाट के श्याम छींटा और दलीप सिंह, हरिपुरधार के रमेश और मंगत शर्मा जैसे दर्जनों व्यापारियों का दर्द एक जैसा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सामान की होम डिलीवरी और गांव-गांव घूम रहे फेरीवालों के कारण स्थानीय दुकानों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि किराये की दुकानों में काम करने वाले व्यापारियों के लिए दुकान का किराया, बिजली का बिल और परिवार का राशन जुटाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के सीमित साधनों के बीच दुकानदारी ही कई परिवारों के पालन-पोषण का एकमात्र सहारा है, लेकिन अब काम में आई इस भारी गिरावट के कारण कई दुकानदारों ने काम समेटने का मन बना लिया है। व्यापारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में बाजारों की आधी दुकानें खाली हो जाएंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन कंपनियों के साथ-साथ गांव-गांव तक पहुंच रहे फेरीवालों ने भी स्थानीय छोटे दुकानदारों के व्यापार को हाशिए पर धकेल दिया है। बिना किसी स्थायी खर्चे और टैक्स के गांव में ही सामान उपलब्ध करवाने वाले इन फेरीवालों के कारण मुख्य बाजार के व्यापारियों का ग्राहक टूट रहा है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें