फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग विभाग की प्रदर्शनी ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पहला पुरस्कार हासिल करते उद्योग विभाग के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

उद्योग विभाग की प्रदर्शनी ने हासिल किया पहला स्थान

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। यहां प्रगति मैदान में करीब दर्जनभर विभागों ने अपनी प्रदर्शनियां स्थापित करके सरकार की योजनाओं को दर्शाया था। इनमें उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को पहला स्थान, उद्यान विभाग की प्रदर्शनी दूसरे और डीआरडीए की प्रदर्शनी तीसरे स्थान पर रही।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विजेता विभागों के अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व राज्यपाल ने इन प्रदर्शनियों का अवलोकन करके सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शनियों को लेकर विभागों के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रेणुकाजी मेले में पहली मर्तबा प्रदेश के सभी 12 में से 11 जिलों के उत्पादों व व्यंजनों को दर्शाती प्रदर्शनियां भी डीआरडीए के माध्यम से स्थापित की गई थी। इस दौरान अलग-अलग मेले में आए श्रद्घालुओं ने व्यंजनों का स्वाद भी खूब चखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें