ददाहू में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर।
ददाहू तहसील प्रांगण में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
समारोह के आयोजन को लेकर तहसीलदार ने ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ददाहू के तहसील प्रांगण में साथ मनाया जाएगा। समारोह के आयोजन को लेकर शनिवार को ददाहू में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को मनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी है।
इन पर्वों के आयोजन से जहां हमें देश के महान शहीदों और सैनिकों को स्मरण करने का अवसर मिलता है वहीं, आने वाली पीढि़यों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों को इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूली बच्चों से जुड़े सभी रंगारंग कार्यक्रम देशभक्ति व लोक संस्कृति पर ही आधारित होंगे।
इस मौके पर नायब तहसीलदार ददाहू बंसी राम शर्मा, अधीक्षक गौरव पाठक, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल दत्त शर्मा, नीलम अंगिरस, बीईईओ तपेंद्र ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी लोग मौजूद रहे। संवाद