ददाहू में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
ददाहू में सादगी से मनाया जाएगा 77वां स्वतंत्रता दिवस
आपदा के मद्देनजर नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू तहसील के प्रांगण में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी से मनाया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं व विपदाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। यहां केवल ध्वजारोहण, स्लामी, राष्ट्रीय गीत के बाद एचडीआरएफ टीम की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को ददाहू में बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार ददाहू सुमेध शर्मा ने सभी वर्गों के लोगों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। बैठक में प्राचार्य पवन कुमार, सहायक अभियंता कोमल शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, बीईईओ सतीश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता आयुष गुप्ता, नरेश कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल शर्मा, ददाहू पंचायत के उपप्रधान विजयपाल, पूर्व प्रधान रविंद्र गुप्ता, महिला मंडल की प्रधान नीलम अग्रवाल, जेओ कपिल ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागों के कर्मचारी व निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-संवाद