फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर में दरारें, छत से उखड़ रहा प्लास्टर, हादसे की आशंका

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला चांडोग की छत से जगह-जगह उखड़ा प्लास्टर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला चांडोग खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गई है। आलम यह है कि स्कूल भवन की छत का जगह-जगह से प्लास्टर गिर गया है। वहीं भवन की हालत भी लगातार खराब हो रही है। बारिश के दौरान छत टपकने से स्थिति और भी गंभीर हो रही है। ऐसे में यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के सराहां शिक्षा खंड के तहत आने वाले इस स्कूल का अस्तित्व खतरे में है। स्कूल में वर्तमान में 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष 1997 में विद्यालय की स्थापना की गई थी। उस समय बजट की कमी के चलते बड़ी कठिनाई से इस विद्यालय का निर्माण किया गया था, अब स्कूल भवन का छत जर्जर हालत में है। इसके चलते बच्चों का उसमें बैठना खतरे से खाली नहीं है। छत से प्लास्टर गिर रहा है। छत का सरिया जंग खाकर खराब हो चुका है।
वहीं, लेंटर में दरारें आ गई हैं। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क की व्यवस्था भी नहीं है। बच्चों को सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे चिंतित हैं। वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल भवन की जर्जर हालत पर एक प्राक्कलन बनाकर जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में फाइल जमा करवाई गई है। समिति सदस्यों ने विद्यालय की जर्जर हालत को देखते हुए अतिशीघ्र बजट मुहैया करवाने की मांग की है ताकि लेंटर को असुरक्षित करवाकर नई छत डलवाई जा सके।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भेखा नंद वर्धन ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला चांडोग के भवन की हालत खस्ता है। भवन की छत का प्लास्टर जगह-जगह से गिर गया है। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को प्राक्कलन बनाकर बजट मुहैया करवाने की मांग की गई है। शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसको लेकर जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें