फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के लिए राखियां खरीदने में जुटी बहनें

विज्ञापन
नाहन में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखियों की खरीदारी करती युवतियां। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। इस वर्ष 11 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इसे लेकर बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों ने भी उत्साह के साथ भाई के लिए राखी खरीदनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राखियों की कीमत में पिछली बार की तुलना में अधिक इजाफा नहीं हुआ है। बाजार में पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक मिलने वाली राखियां पिछले बार के दामों में ही बाजार में उपलब्ध है। 50 रुपये से अधिक के दामों वाली राखियों के दामों में भी गत्ता महंगा होने से नाममात्र का इजाफा हुआ है। बाजार में 600 रुपये तक दाम में राखियां उपलब्ध हैं।
बाजार में बड़ों और बच्चों को लेकर ढेर सारी राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों की पसंद को देखते हुए दुकानों पर मोटू-पतलू, डोरेमन, नोबिता, तितली राखी, सिटी राखी, लाइटिंग राखी सहित अन्य कार्टून वाली राखी से लेकर घड़ी और फोम की राखियां खूब लुभा रही हैं जिससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाजार में थ्री फोल्ड राखी, अमेरिकन डायमंड राखी, तिलक, चावल, मिश्री, ब्रेसलेट, चंदन, रुद्राक्ष, तुलसी सहित अन्य राखियां खरीदी जा रहीं हैं।
दुकानदार महबूब, रोहन ने बताया कि दो साल तक कोरोना संक्रमण के चलते राखियों का कारोबार कुछ खासा नहीं रहा। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शहर में अंबाला, दिल्ली, लुधियाना, जयपुर, राजस्थान, सहारपुर से राखियां आ रही हैं। बाजार में पांच रुपये की धागा राखी से लेकर 600 रुपये तक की राखियां हैं। उन्होंने बताया कि अधिक कीमत वाली राखियों के दाम पांच फीसदी मात्र ही बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें