फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तिरंगा झंडा ऊंचा रहे हमारा..’ के नारों से गूंजा नाहन

विज्ञापन
नाहन में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा शमशेर स्कूल के समीप से गुजरते एवीएन स्कूल नाहन के विद् - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। वंदे मातरम.., भारत माता की जय.., तिरंगा झंडा ऊंचा रहे हमारा..., के गगनभेदी नारों से नाहन शहर गूंज उठा। आजादी के 75वें साल पर आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रमों को लेकर एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थियों ने नाहन में तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा को स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रांगण से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा, शहर के नया बाजार, चौगान, दिल्लीगेट, पुलिस लाइन, लाइब्रेरी चौक, शहीद स्मारक से होती हुई वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा के दौरान 600 से अधिक छात्र-छात्राएं जोश से भरे दिखे। सभी विद्यार्थी हाथों में तिरंगा झंडा उठाए हुए थे। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने वंदे मारतम्.., भारत माता की जय.., तिरंगा झंडा ऊंचा रहे हमारा.., के गगनभेदी नारे भी खूब लगाए।
स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा के जरिए विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्र भावना से जुड़ने का सकारात्मक संदेश दिया। इसका नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक डॉ. श्रीकांत अकेला, राजेश जसवाल, मोहम्मद क्यूम, अर्जुन सिंह, सुनीता कांत, सीमा, नीलम, सुनील ठाकुर, दिनेश भारद्वाज और पारूल ने किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के पूरा होने के बाद प्रधानाचार्य केके चंदोला ने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों से अच्छा विद्यार्थी बनने और देश से प्रेम करने का संदेश दिया।

नाहन में शिक्षकों की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकालते एवीएन स्कूल नाहन के विद्यार्थी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें