नाहन में सीएंडवी शिक्षक संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सीएंडवी शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में वीर सिंह ठाकुर को दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नहान के प्रांगण में रविवार को पर्यवेक्षक दुर्गा राम ठाकुर और बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में वीर सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा ताराचंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. देवराज सचिव, दलीप राणा को कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र शर्मा को आईटी सेल का प्रमुख नियुक्त किया गया है। जबकि महिला विंग से अर्चना शर्मा को प्रधान और वंदना ठाकुर को उपप्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि संघ सीएंडवी शिक्षकों के उत्थान के लिए कार्य करेगा। शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों को विभाग व सरकार के समक्ष रखकर उन्होंने हल करवाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला के सभी शिक्षा खंडों से आए सीएंडवी शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।