फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर की टक्कर से मोटर साइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
राजगढ़-सोलन सड़क पर हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-सोलन मार्ग पर धनेच के समीप टिपर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद टिपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र मोहिंद्र सिंह गांव निचली चौकी, डाकघर देवीनगर, तहसील व जिला पंचकूला (हरियाणा) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल नंबर एचआर 03आर-9957 पर दो व्यक्ति सतनाम सिंह और अमरीक सिंह पंचकूला से हरिपुरधार जा रहे थे। मोटर साइकिल सतनाम (57) चला रहा था। जैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों धनेच के समीप पहुंचे। यहां सामने से आ रहे टिपर नंबर एचपी 16बी-1115 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रेफर किया गया।
जिला अस्पताल सोलन ले जाते समय उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई। जबकि, मोटरसाइकिल सवार अमरीक सिंह को मामूली चोटें आई। हादसे के दौरान अमरीक सिंह ने टिपर का नंबर देख लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें