राजगढ़ के सूरधार में शुक्रवार रात्रि लगी आग से धधकता जंगल। संवाद
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के साथ लगते सूरधार जंगल में शुक्रवार रात्रि आग लगने से समूचा जंगल इसकी चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
वन खंड अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि जंगल के साथ लोगों के बगीचे, गोशाला व मकान को आग की चपेट से बचाने के लिए फायर लाइनें बनाई गईं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ विभाग की वन रक्षक सुलेखा, संदीप, फायर वाचर, अमर नाथ, पवन व दौलत राम आग बुझाने का पूरा प्रयास अभी भी कर रहे हैं लेकिन हवा तेज होने के कारण आग भड़क रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।