नाहन में सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान के दौरान बोर्ड पर हस्ताक्षर करती एक युवती।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रही है। विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में वाहन चालकों को यातायात नियमों पर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
नाहन में आयोजित इस अभियान में युवाओं ने हस्ताक्षर करके यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। यातायात पुलिस के एएसआई पवन कुमार और मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश शर्मा ने युवाओं को यातायात नियमों से भी अवगत करवाया। उन्होंने युवाओं को तेज गति से वाहन न चलाने की भी अपील की।
यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान से पूर्व दो सड़का में भी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा चुका है।