फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छात्राओं को एनसीसी दिवस का बताया महत्व

विज्ञापन
कन्या स्कूल नाहन में एनसीसी दिवस पर जागरूकता रैली निकालते कैडे्टस। संवाद
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजमाता मंदालसा राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में एनसीसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की भाषा अध्यापिका एवं पूर्व एनसीसी कैडेट किरण गौतम के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी दिवस के महत्व के बारे में बताया और अनुशासन पर बल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने स्किट, एनसीसी गीत और हिमाचली लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और तालियां बटोरीं। अंत में विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ममता ने एकता, अनुशासन और सेवाभाव के मूल्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्राओं की ड्रिल, स्वच्छता अभियान, पोस्टर निर्माण और नशा निवारण रैली आयोजित की गई। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें