फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में अवैध खनन करते पकड़े चार ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लगे चार ट्रैक्टर पकड़े, दो जब्त
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में अवैध खनन का सिलसिला जारी है। वीरवार को जिला खनन अधिकारी सिरमौर की टीम ने पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर छापे मारे। इस दौरान तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा गया। दो ट्रैक्टर संचालकों से 9 हजार जुर्माना वसूला गया। जबकि, एक ट्रैक्टर को इंपाउंड करके अदालत में मामला भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में भी कुछ स्थलों पर अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थीं। पांवटा के यमुना नदी, गिरि नदी व बरसाती नालों में रेत बजरी को अवैध रूप से उठाया जा रहा है। जिसके बाद जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र व सहायक खनिज निरीक्षक मंगत राम की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही की है। पांवटा के रामपुरघाट क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए। इनके पास ट्रैक्टर में भरी गई रेत बजरी से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं थे। इसके साथ ही टीम ने देवीनगर कुंजा मतरालियों में भी छापामारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा गया। छापामारी के दौरान पांवटा की यमुना व गिरि नदी के विभिन्न क्षेत्रों में टीम को आते देख कई ट्रैक्टर भाग खड़े होते हैं। खनन विभाग की जिला सिरमौर की टीम की दबिश जारी है। उधर, जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने कहा कि चार ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए हैं। इनमें से दो ट्रैक्टर संचालकों से 9 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। जबकि दो ट्रैक्टर को इंपाउंड कर मामला अदालत में भेज दिया गया है। एमओ सिरमौर ने कहा कि स्टाफ कम होने के चलते जिले के विस्तृत खनन क्षेत्र में दिक्कतें आती रही है, फिर भी छापेमारी अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें