फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश बनें डीएड के मिस्टर फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आस्था स्पेशल शिक्षण संस्थान नाहन में वीरवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान डीएड कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष में आए नए छात्रों के स्वागत के लिए यह फ्रेशर पार्टी आयोजित की। इस दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। जिसमेें प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास से भाग लिया।
विज्ञापन

फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ आस्था संस्थान की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया ने किया। जबकि संस्था के सदस्य संजीव शर्मा इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभागियों के बीच बैलून फुलाने, पेस्ट्री खाने, पर्चियां निकालने सहित कई प्रकार की टैलेंट स्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिसमें कुमारी मेघा, कृतिका व वासिक शेख ने निर्णायक मंडल सदस्य की भूमिका अदा की।
इस मौके पर राकेश को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। संस्थान की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया ने विजेता राकेश को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी छात्रों से मिलजुल कर रहने और एक दूसरे को हर कार्य में सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें