फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की, 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

12वीं के बाद पढ़ाई छूटने वाले, नौकरीपेशा, गृहिणियों और व्यवसायियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र-1133, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब के समन्वयक डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने बताया कि किसी भी कारणवश 12वीं के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख पाने वाले विद्यार्थी इग्नू के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए गृहिणियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतर अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई से पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को बीए सहित कुछ चयनित कार्यक्रमों में प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
डॉ. तोमर ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते प्रवेश एवं रि-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें