-कहा, इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली ने छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई
संवद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के इग्नू अध्ययन केंद्र 1133 में स्थित अध्ययन केंद्र के छात्र-छात्राओं को प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
पांवटा साहिब केंद्र के समन्वयक एवं महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ध्यान सिंह सिंह तोमर ने बताया कि सत्र जनवरी 2026 के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण करने के लिए इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब इस नई तिथि तक दाखिला ले सकते हैं। इस अध्ययन केंद्र में कई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम उपलब्ध हैं।
प्रवेश फॉर्म भरने से पहले लर्नर्स को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए और नए लर्नर्स को अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करना चाहिए। डॉ. तोमर ने कहा कि इस बढ़ी हुई तिथि का सभी लोग फायदा उठा पाए। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रदान की गई सुविधा के बारे में इच्छानुसार सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का लाभ उठाएं एवं अन्यों को भी लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें।
संवाद