फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने घरों पर ही अदा करें ईद की नमाज: नसीम मोहम्मद दीदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि देश एवं प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेज गति से बढ़ रहा है। विपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी आगे आएं और सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण के संकट को देखते हुए सभी लोग ईद की नमाज अपने-अपने घरों में ही अदा करें। इस दौरान मस्जिदों में नमाज अदा न की जाए।
दीदान ने कहा कि रमजान के पाक महीने की समाप्ति 14 मई को ईद-उल-फितर पर हो रही है। कोरोना नियमों का पालन करना हम सभी के हित में है। इस संकट की घड़ी में कोरोना प्रभावित सभी लोगों की हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आगे आएं। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से लगाई बंदिशों का कड़ाई से पालन करें। लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें और टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें