नाहन बस अड्डे पर गेट मीटिंग के दौरान नारेबाजी करते परिचालक। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। परिचालक यूनियन की सिरमौर इकाई ने शनिवार को गेट मीटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कर्मियों ने एक बार फिर छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग दोहराई।
प्रदर्शन में शामिल सिरमौर परिचालक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महासचिव नवीन ठाकुर ने कहा कि छठे वेतन आयोग के बाद दूसरे कर्मचारियों का वेतन बढ़ा है और हमारा घट रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 2400 का ग्रेड पे स्केल मिल रहा था। छठा वेतन आयोग लागू होने के बाद उनको 1900 का ग्रेड पे स्केल मिल रहा है।
उन्होंने कहा वह तृतीय श्रेणी के कर्मचारी में आते हैं। दूसरे कार्यालयों में इस वर्ग के कर्मचारियों को अधिक ग्रेड पे स्केल मिल रहा है। इन विसंगतियों के सामने आने के बाद भी इसे दूर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करके 10300-3200 ग्रेड पे स्केल देने की मांग की।