फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चालकों ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
बस अड्डा नाहन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते परिवहन निगम के चालक। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। परिवहन निगम के चालकों ने नाहन बस अड्डे पर गेट मीटिंग के दौरान अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को फिर से प्रदर्शन किया। चालक यूनियन से जुड़े चालकों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य सहायक कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि 36 महीने से उनको ओवर टाइम का पैसा नहीं दिया गया है। वह रात-दिन ड्यूटी बजा रहे हैं। अपने परिजनों से दूर रहते हैं। उनके कार्य का पैसा तक नहीं दिया जा रहा है। इससे सभी चालक बुरी तरह से हताश और परेशान हैं। मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं।
प्रदर्शन में मौजूद राज्य सहायक कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रमेश चंद, जयप्रकाश, बलजिंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, चंद्रमोहन, संजीव पुंडीर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका यह प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें