फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 20 किशोरियों को लगाए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

विज्ञापन
मोगीनंद में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक करती बीएमओ डॉक्टर मोनिशा अग्रवाल। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
मोगीनंद में एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोगीनंद में वीरवार को एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष अग्रवाल ने किया। शिविर में 20 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। डॉ. मनीष अग्रवाल ने किशोरियों और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। किशोरावस्था में समय रहते टीकाकरण करवाने से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चयनित कोल्ड चेन केंद्रों पर 14 और 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभिभावकों को अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें