फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 300 महिलाओं को वितरित किया हल्दी का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर सीबीईडी संस्था और एलआईसी एचएफएल काम कर रही हैं। संगम परियोजना के अंतर्गत ग्राम मालगी, सालग सड़ड़ी, दध्यात, कांडों, नाड़ी, छछेती और सरा में 300 महिलाओं को हल्दी का बीज वितरित किया गया। हर महिला को 40 किलोग्राम बीज दिया गया। परियोजना प्रबंधक सुधाकर ने कहा कि महिलाओं को कृषि एवं आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल सराहनीय मानी जा रही है। परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को खेती आधारित रोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खेती करती हैं, ऐसे में यदि उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकती हैं। इस अवसर पर रंजना देवी, दीना देवी, रजनी देवी, सीमा देवी, कृषि एवं औद्याेनिकी विशेषज्ञ गोपाल कृष्णा तथा क्षेत्रीय सुगमकर्ता निखिल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें