फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुरानी पेंशन योजना लागू करने और लंबित एरियर जारी करने की मांग उठाई

विज्ञापन
हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य
विज्ञापन
बैठक में कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज और स्टाफ की कमी पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन

राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष एससी गुप्ता ने की।

बैठक में एचपीएसईबीएल की ओर से सात बैंकों के साथ हुए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज एमओयू समझौते के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एससी गुप्ता ने कहा कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनर्स अपने पेंशन अकाउंट को संबंधित बैंक शाखा में जाकर कॉर्पोरेट अकाउंट में परिवर्तित करवाएं, ताकि उन्हें बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार एमएस खंबा ने सरकार से मांग की कि विद्युत बोर्ड में शीघ्र ही ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू की जाए।
वहीं, मुख्य सलाहकार जीएस सैनी ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि बोर्ड के विभिन्न सब-डिवीजनों में फील्ड एवं टेक्निकल स्टाफ की भारी कमी को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत ब्रेकडाउन के समय उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि सभी वर्गों का लंबित एरियर हिमाचल सरकार के अनुरूप जुलाई माह में जारी किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए 15 प्रतिशत डीए तथा डीए एरियर की घोषणा शीघ्र की जाए।
विज्ञापन

बैठक में अनूप धीमान, विनोद शर्मा, अजय चौधरी, संजीव गुप्ता, ओसी डोगरा, आर जम्वाल, बलकार सिंह, एसएस संधू, अत्तर सिंह, कुलदीप नेगी, रामभज चौहान, कुम्भराम, अजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह और त्रिलोक ठाकुर आदि मौजूद थे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें