फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ठाकुरजी पेपर्स उद्योग को पानी घुसने से 30 लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
मीरपुर कोटला के गत्ता उद्योग में पानी घुसने से हुआ नुकसान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

-मशीनरी, भवन और फर्श को गंभीर क्षति, उत्पादन पूरी तरह ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मीरपुर कोटला स्थित ठाकुरजी पेपर्स उद्योग में भारी बारिश से पानी घुसने से करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का मामला सामने आया है। पानी भरने से उद्योग की मशीनरी, भवन और फर्श को गंभीर क्षति पहुंची है, जिसके चलते फिलहाल उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मीरपुर कोटला क्षेत्र में बरसाती नाले का प्राकृतिक निकास मार्ग अवरुद्ध किए जाने से बारिश का पूरा पानी सड़क के रास्ते उद्योग परिसर में प्रवेश कर गया। इससे उद्योग के भीतर जलभराव हो गया और भारी नुकसान हुआ। उद्योग प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि उद्योग के साथ लगते बरसाती नाले का निकास मार्ग बंद होने के कारण सारा पानी फैक्टरी में घुस गया। उन्होंने बताया कि बारिश के शुरुआती दौर में ही उद्योग की मशीनरी और भवन को भारी क्षति पहुंची है। जलभराव के कारण फैक्टरी का फर्श पूरी तरह धंस गया, जबकि मशीनें भी फर्श धंसने से मुड़कर टेढ़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार उद्योग को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वर्तमान में बरसाती पानी से नुकसान होने के कारण उत्पादन कार्य बंद पड़ा है, जिससे आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है। उद्योग प्रबंधन ने प्रशासन से बरसाती नाले के प्राकृतिक निकास मार्ग को शीघ्र बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी बारिश में उद्योग को और अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें